सपा सुप्रीमों अखिलेश ने पर्यावरण दिवस पर पार्टी कार्यालय में लगाए पौधे

0 1

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी देशवासियों को हरी-भरी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें गंभीर प्रयास करने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ नदियां पेड़-पौधे से सम्पन्न हरा पर्यावरण मिले।

अखिलेश यादव ने शनिवार को पर्यावरण दिवस पर पार्टी मुख्यालय प्रांगण में हिमचंदा (मंगलोनिया) का पौधा लगाया। हजारों वर्ष पुराना यह पौराणिक खुशबूदार वृक्ष मंदिरों के किनारे लगाया जाता है। यह ऊंचाई और मैदानी दोनों स्थलों पर हो सकता है। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, डा. राजपाल कश्यप, अरविंद कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव और जगजीवन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.