किसानों का अनोखा विरोध प्रदर्शन: माल कस्बे में सडक न बनने की वजह से खस्ताहाल सडक पर किया वृक्षारोपण

• जर्जर सड़क की मरम्मत के बजाय प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ विरोध में उतरे किसान • भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के नेतृत्व में किसानों ने रोड पर किया वृक्षारोपण

0 17

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के निर्देश पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में खस्ताहाल सड़को के लिए एक अनोखे ढंग से विरोध किया गया। इस दौरान संगठन के लोगो ने जर्जर सड़क पर वृक्षारोपण भी किया। आपको बता दे कि, माल कस्बे में स्थित माल फल मंडी अपना बाजार को जाने वाली सड़क जो बीस बर्षो से जर्जर हालत में पड़ी है। जिसकी शिकायत संगठन के द्वारा कई बार शासन प्रशासन में की गई। इसके बावजूद भी कोई समाधान वाला हल नही निकल सका। विदित हो कि, इसी सड़क को मोहनलालगंज सासंद ने एक वर्ष पूर्व माल चौराहे तक बनवाने की घोषणा की थी। हालांकि जिसपर आज तक कोई भी कार्य नहीं कराया गया। शासन- प्रशासन की यह उदासीनता साफ़ नजर आ रही है। सड़क न बनवाने से किसानों व आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड रहा है। शुक्रवार को संगठन के द्वारा नाराज किसानों के साथ उसी सड़क पर वृक्षारोपण कर विरोध व्यक्त किया गया।

वृक्षारोपण करते किसानजर्जर सड़क पर वृक्षारोपण करते किसान

इसके अलावा क्षेत्र की समस्त जर्जर हालत में पड़ी खस्ताहाल सडकों पर जल्द ही वृक्षारोपण किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से सैदापुर से चंद्रिका देवी रोड व उमरावल से कटियार फार्म से होते हुए पंवाया मार्ग पर जल्द ही वृक्षारोपण कर किसान शासन- प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ विरोध जतायेंगे। वही संगठन के पधाधिकारियो का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क का कार्य शासन- प्रशासन द्वारा नहीं कराया गया तो संगठन विशाल धरना प्रदर्शन करेगा। वही सासंद मोहनलालगंज कौशल किशोर के आवास का भी संगठन के द्वारा घेराव किया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया शासन- प्रशासन द्वारा किसानों की लगातार की जा रही उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर असद प्रधान, योगेश यादव, अर्जुन सिंह, प्यारे लाल रावत, सुभाष रावत, संतोष तिवारी,नागेन्द्र यादव, रिन्कू रावत, आशीष समेत दर्जनों की संख्या में किसान साथी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.