लखनऊ में शादी का झांसा देकर महिला से किया दुराचार

पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के ख़िलाफ़ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज़

0 0

लखनऊ। सरोजनीनगर थाने में शनिवार शाम एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर आनन्द शाही ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह गौरी विहार निवासी अभिषेक वर्मा के सम्पर्क में आई थी। महिला के अनुसार अभिषेक ने उससे शादी करने का दावा किया था। जिसके बाद वह लोग कई महीनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। अगस्त महीने में अभिषेक महिला को बिना बताए लखनऊ चला आया था। उसे तलाशते हुए महिला 14 सितंबर को अभिषेक के घर पहुंची थी। आरोप है कि अभिषेक के परिवार ने महिला को उल्टे पांव लौटा दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी थी। इंस्पेक्टर आनन्द शाही ने बताया कि 15 सितंबर को महिला और अभिषेक वर्मा थाने आए थे। आमना-सामना होने पर दोनों ने कार्रवाई से मना करते हुए समझौता कर लिया था। अभिषेक ने महिला से शादी करने की हामी भरी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को महिला दोबारा से थाने पहुंची। उसने अभिषेक के साथ ही उसके परिवार वालों पर भी गम्भीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर अभिषेक के खिलाफ दुराचार और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.