प्रतिबंध के बावजूद परोसा जा रहा था हुक्का, तीन हिरासत में

0 2

लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने बुधवार देर रात हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद हुक्का परोस रहे दो कैफे में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर धीरज कुमार सिंह के मुताबिक, विराम खंड स्थित फायर फाइट कैफ़े में छापा मारा गया था। इस दौरान कैफे संचालक ग्राहकों को चोरी छिपे हुक्का परोस रहे थे।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने फायर फाइट कैफ़े से पांच हुक्का बरामद किया है। इसके अलावा विनीत खंड स्थित दी रेस्ट्रो कैफे में छापा मारा गया। यहां पर कैफे संचालक भी ग्राहकों को हुक्का परोस रहा था।

इंस्पेक्टर के मुताबिक,  न्यायालय के रोक के बावजूद हुक्का बेचने वाले दोनों कैफे संचालकों शुभम चौरसिया, शंभू और रवि सिंह को पकड़ लिया गया। पुलिस दोनों हुक्का संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.