राहुल गांधी आज लखीमपुर खीरी जाएंगे, सचिन पायलट समेत अन्य नेता भी होंगे साथ

0 1

 

उत्तर प्रदेश। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज यानी बुधवार को लखीमपुर खीरी जाएगा। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी अनुमति देने का आग्रह किया गया है। हालांकि, योगी आदित्यनाथ सरकार ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी इलाके का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हिंसा के बाद से ही लखीमपुरी खीरी में धारा 144 लागू है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र का दौरा करने की अनुमति मांगी थी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल, सचिन पायलट और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी होंगे।

किसानों की मौत के बाद लखीमपुर जा रहीं कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने सीतापुर में पहले हिरासत में रखा। बाद में उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रियंका गाधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे साथ धक्का मुक्की की गई। हमें जबरन गाड़ी में बैठाया गया। उन्होंने कहा कि किस आरोप के तहत हमें गिरफ्तार किया गया है, कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने अभी तक हिरासत में रखा है।

वहीं, राहुल गांधी ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। एक अन्य ट्वीट में उन्हो ने कहा कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.