Mission 2022 in up – Kanchan Ujala – Online News Portal

मिशन 2022: शिवपाल सिंह यादव से मिले असदुद्दीन ओवैसी, गठबंधन पर मंथन
लखनऊ। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के सियासी हालात पर करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। ऐसी चर्चा है कि असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा में शिवपाल को भी लाना चाहते हैं। इसी कवायद को लेकर ओवैसी की शिवपाल यादव से इससे पहले भी मुलाकात हो चुकी है।

इस मुलाकात के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव बड़े नेता हैं, उनसे सियासी मुद्दों पर लगातार चर्चा होती रहती है। शिवपाल की पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने पहले कुछ देर चुप रहे फिर कहा अभी इस पर कोई बातचीत नहीं हुई है। भागीदारी संकल्प मोर्चा में पहले से शामिल भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर भी कुछ दिनों पहले ही शिवपाल यादव से लखनऊ में मुलाकात कर चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मंगलवार ओवैसी व शिवपाल की इस मुलाकात में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि शिवपाल यादव ने इससे इनकार किया है।

इससे पहले ओवैसी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की भी लखनऊ के एक होटल में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की काफी देर तक गठबंधन पर बात हुई। बैठक में तय हुआ कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल सभी दल अपनी-अपनी दावेदारी वाली सीटों के नाम दे दें। इसके बाद अगली बैठक में सीटों के बंटवारे पर मंथन होने की उम्मीद है।

भाजपा सरकार में एक सांसद का घर भी सुरक्षित नहीं

दिल्ली में अपने घर के बाहर हुई तोड़फोड़ की घटना पर एआइएमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक सांसद का घर भी भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है। इस तोड़फोड़ की घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, “एक सांसद का घर भी सेफ नहीं है। यही रेडिक्लाइजेशन है. लोग रेडिक्लाइज हो चुके हैं. ये जिम्मेदारी बीजेपी सरकार पर आती है.” दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी के 34 अशोका रोड स्थित बंगले पर मंगलवार शाम अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की. हमलावरों ने बंगले के बाहर लगी नेम प्लेट, लैंप और खिड़की का शीशा तोड़ दिया। जिस समय यह हमला हुआ उस ओवैसी बंगले में मौजूद नहीं थे। बंगले की केयरटेकर ने बताया कि हमलावरों की संख्या 7 से 8 थी। वह नारेबाजी कर रहे थे और घर के अंदर ईंट फेंक रहे थे।

यूपी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी पर सबकी नजरें

अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर सबकी नजरे हैं। उनका कहना है कि वह मुसलमानों का वोट काटने के लिए नहीं बल्कि उन्हें सियासत में हिस्सेदारी दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर रहे हैं। ओवैसी पर बीजेपी की ‘बी टीम’ और मुसलमानों के वोट काटने का आरोप लगता रहा है। इस सवाल के जवाब में वो कहते हैं कि मुसलमान किसी राजनीतिक दल के बंधुआ या कैदी नहीं हैं। एआईएमआईएम अध्यक्ष ये कह चुके हैं कि सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी का सबसे कम प्रतिशत उत्तर प्रदेश में ही है। यहां सिर्फ दो प्रतिशत मुस्लिम ही ग्रेजुएशन तक पहुंच पाते हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

यूपी चुनाव : अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे
उत्तर प्रदेश। 18वीं विधानसभा का चुनाव 2022 में होने वाला है। सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी राजनीतिक दल वोटरों से लुभावनी वादें कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनने पर सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और 38 लाख परिवारों पर बकाया बिजली का बिल माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में बिजली बनाई जाती है, यहां दिल्ली से ज्यादा संभावनाएं हैं।

38 लाख परिवारों के बिल माफ… 24 घंटे बिजली की आपूर्ति

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। इसके अलावा सरकार छोटी-बड़ी सभी तरह की जोत वाले किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली के मनमाने बिल से परेशान प्रदेश के 38 लाख परिवारों के बिल माफ कर दिए जाएंगे और राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

आम आदमी ने बिजली के महंगे बिल देखकर आत्महत्या कर ली

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने बिजली इतनी महंगी कर दी है कि बिजली का बिल भरना बहुत मुश्किल हो रहा है। ‘‘सरकार कहती है कि या तो बिजली का बिल भरो नहीं तो उन्हें अपराधी माना जाएगा। ” उन्होंने दावा किया ‘‘ उत्तर प्रदेश में सैकड़ों ऐसे मामले हैं जहां आम आदमी ने बिजली के महंगे बिल देखकर आत्महत्या कर ली है। अलीगढ़ में रामजी लाल नामक किसान ने बिजली का बिल नहीं भर पाने की वजह से आत्महत्या कर ली। एटा में 17 साल की लड़की ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली कि बिजली विभाग ने उसके पिता के नाम गलत बिल भेज दिया था जिसे न चुका पाने के कारण उसे अपराधी करार दे दिया गया था।”

अरविंद केजरीवाल की गारंटी…सरकार बनते ही बिलों को फाड़ कर फेंक दीजिएगा

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा “पूरे उत्तर प्रदेश में 38 लाख परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में सरकार ने महंगे बिजली के बिल भेज रखे हैं और सरकार उन्हें अपराधी मान रही है। मैं उन लोगों को कहना चाहता हूं कि आप आम आदमी पार्टी का समर्थन करिए और विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनवाइये। सरकार बनते ही उन बिलों को फाड़ कर फेंक दीजिएगा। सब के बकाया बिल माफ कर दिए जाएंगे। यह अरविंद केजरीवाल की गारंटी है।”

’21वीं सदी के भारत में बिजली लक्जरी नहीं मूल अधिकार’

सिसोदिया ने कहा, केजरीवाल का मानना है कि 21वीं सदी के भारत में बिजली लक्जरी नहीं मूल अधिकार की चीज है, जिसे हर नागरिक को उपलब्ध कराना हर सरकार की जिम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि केजरीवाल जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। ‘‘300 यूनिट मुफ्त बिजली देने समेत जो भी घोषणाएं की गई हैं वे ऐतिहासिक हैं। ” आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि जब समय आएगा, तब पार्टी इस बारे में निर्णय लेकर बताएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है।