विधानसभा चुनाव 2022 – Kanchan Ujala – Online News Portal

निर्वाचन कार्यो में शिथिलता को नही किया जाएगा बर्दाश्त : ज़िला निर्वाचन अधिकारी
कंचन उजाला लखनऊ। आज कलेक्ट्रेट सभागार आगामी निर्वाचन के सम्बंध में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/समस्त सहायक रिटर्ननिग अफसरों के साथ निर्वाचन संबंधित बैठक ज़िला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान 1 सप्ताह में सभी अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगा दी जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन के कार्यो को ससमय और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु कराने के लिए नोडल अधिकारियों और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा चुकी है।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए जो समस्त प्रभारी अधिकारीगण है जिनको निर्वाचन सम्बंधित कार्य दायित्व सौपे गए है वह अपने कार्यो को गंभीरता पूर्वक पूरा करे। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि निर्वाचन कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नही किया जाएगा। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जनपद लखनऊ से गुणवत्तापूर्ण कार्य की आशा की है। इस लिए हमे सभी कार्यो को तय समय अवधि में तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन कार्यो के सुचारू रूप से सम्पादन के लिए निमन्वत नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

बैठक करते डीएम अभिषेक प्रकाश

बैठक में इन बिंदुओ पर रही अहम नजर

1) कंट्रोल रूम, शिकायत और काल सेन्टर के लिए ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने उप संचालक चकबंदी को नोडल नियुक्त किया।

2) ला एंड आर्डर, सिक्योरिटी प्लान, डिप्लॉयमेंट आफ़ फ़ोर्स से सम्बंधित ड्यूटी के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नोडल नामित किया गया है। उनके साथ समस्त उप जिलाधिकारी और समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट सहायक नोडल की ज़िम्मेदारी निभाएगे। जिसमे उनको निर्वाचन के समय ला एंड ऑर्डर व्यवस्थित करना, सिक्योरिटी प्लान बनाना, पोलिंग स्टेशनों और निर्वाचन के दिन फोर्स की व्यवस्था करना।

3) ऑब्ज़र्वर प्रोटोकॉल की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती को नोडल नामित किया गया। उनके साथ महाप्रबंधक ज़िला उधोग केंद्र और जिला आबकारी अधिकारी सहायक नोडल की भूमिका में कार्य करेंगे।

4) बैलट पेपर व पोस्टल बैलेट पेपर व ETPBS की व्यवस्थाओ के लिए सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण को नोडल नामित किया गया। इनके साथ सहायक महानिरीक्षक निबन्धन व समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहायता करेंगे।

5) ट्रांसपोटेशन की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी आपूर्ति को नोडल नामित किया गया। जो निर्वाचन के समय गाड़ियों, बस व ट्रक की व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। इस कार्य मे इनके साथ ज़िला पूर्ति अधिकारी, आर0टी0ओ0 व ए0आर0टी0ओ0 सहायक की भूमिका में होंगे। इनको ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक सप्ताह में कुल वाहनों की संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

6) स्वीप और सोशल मीडिया के कार्यो के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल नामित किया गया। जो स्वीप के कार्यो और सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता के कार्यो को कराएंगे। इस कार्य मे इनके साथ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक, ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप निदेशक सूचना और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहायक की भूमिका निभाएंगे।

7) ट्रेनर्स की ट्रेनिंग की ज़िम्मेदारी अपर जिलाधिकारी भू0आ0 द्वितीय की होगी। इनके संरक्षण में evm और vvpat की ट्रेनिग व रूल्स एंड रेगुलेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्य में इनके साथ डी0डी0ओ0, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 व राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सहयता करेगे।

8) वेब कास्टिंग, cctv, वीडियोग्राफी के लिए अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती को नामित किया गया है। जो वेब कास्टिंग की मशीनों को पोलिंग बूथो पर लगवाएंगे, cctv की व्यवस्था व वीडयो ग्राफी के लिए कैमरों की व्यवस्था कराएंगे।

9) पी0डी0 डी0आर0डी0ए0, डी0पी0आर0ओ0 और उपयुक्त मनरेगा निर्वाचन संबंधित समाग्री की व्यवस्था कराएंगे।

10) दिव्यांगजन से सम्बंधित कार्यो के लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नोडल नामित किया। इनको दिव्यांगजनो को चिन्हित कर के उनके एपिक कार्ड बनवाना, मतदान वाले दिन पोलिंग बूथो पर रैंप की व्यवस्था कराना, दिव्यांगजनो को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था सम्बंधित कार्यो की व्यवस्था करने को ज़िम्मेदारी दी गई।

11) सफाई की व्यवस्था के लिए नगरीय क्षेत्रों में नगर आयुक्त को व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल नामित किया गया है। जो पोलिंग स्टेशनों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यूपी चुनाव से पहले प्रतिज्ञा गारंटी कार्ड बांटेगी कांग्रेस, सरकार बनने पर लाभार्थी कर सकेंगे दावा
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चुनाव अभियान समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। समितियों के बीच तालमेल के लिए मंडल स्तर पर समन्वय समिति का प्रभारी और जिला स्तर पर चुनाव अभियान समिति का प्रभारी बनाने का फैसला भी हुआ।

चुनाव अभियान समिति की बैठक

कंचन उजाला लखनऊ। जनता से की गईं प्रतिज्ञाओं को उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ होने पर साकार करने का भरोसा दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी लक्षित समूहों के बीच यूनीक कोड वाला प्रतिज्ञा गारंटी कार्ड बांटेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर इस यूनीक कोड के जरिये लाभार्थी अपना दावा पेश कर सकेंगे। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई चुनाव अभियान समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई। चुनाव समन्वय समिति के साथ प्रियंका की बैठक में विभिन्न समितियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए मंडल स्तर पर समन्वय समिति का प्रभारी और जिला स्तर पर चुनाव अभियान समिति का प्रभारी बनाने का फैसला भी हुआ।

चुनाव अभियान में महिलाओं-युवाओं पर फोकस

विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस करेगी। पार्टी की ओर से दो हजार से ढाई हजार कार्यकर्ताओं की गायन मंडलियां तैयार की जाएंगी जो छोटे समूहों में बंटकर मतदाताओं खासतौर पर महिलाओं के बीच जाएंगी और चुनावी गीतों के माध्यम से उन्हें पार्टी का संदेश देंगी। चित्रकूट की तर्ज पर महिला संवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करने का इरादा है। दूसरे राज्यों में कांग्रेस की बड़ी महिला नेताओं को भी अभियान में लगाया जाएगा। युवतियों के बीच ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा लिखा रिस्ट बैंड भी बांटा जाएगा। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर मंथन हुआ। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

नेताओं का पैनल

बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिलों में पार्टी की गतिविधियों में ठहराव की स्थिति से निपटने के लिए पार्टी नेताओं के पैनल बनाये जाएं जो प्रतिदिन एक विधानसभा में मतदाताओं से संवाद कर उन्हें पार्टी की मौजूदगी का अहसास कराए। इसमें दूसरे राज्यों के कांग्रेस नेता भी शामिल किये जाएंगे। प्रियंका ने चुनाव अभियान समिति को जल्दी एक्शन मोड में आने के लिए कहा। चुनाव अभियान की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगायी जाएगी।

दो तरह के घोषणा पत्र

प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा पत्र समिति के साथ भी बैठक की। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस दो तरह के घोषणा पत्र जारी कर सकती है। इनमें एक महिलाओं पर केंद्रित होगा। दूसरा समग्र घोषणा पत्र होगा जिसका फोकस किसानों और युवाओं पर होगा। इसमें क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश भी दिखेगी। छोटे उद्यमियों को राहत देने के उपाय भी होंगे। फीडबैक के आधार पर तैयार किये जा रहे घोषणा पत्र को देख प्रियंका ने किसानों और युवाओं से संबंधित और घोषणाएं जोड़ने के लिए कहा। स्कूलों में स्वास्थ्य और खेलकूद सुविधाएं बढ़ाने पर भी उन्होंने जोर दिया। पिछले लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र के यूपी से संबंधित बिंदुओं को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। उसकी न्याय (न्यूनतम आय) योजना की तर्ज पर कोई स्कीम कांग्रेस के घोषणा पत्र में जगह पा सकती है।

श्रमिकों को मिले सामाजिक सुरक्षा

घोषणा पत्र समिति के सदस्य के तौर पर बैठक में पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र ने कानपुर समेत अन्य शहरों में बंद हो चुकीं औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा दिलाने की घोषणा को शामिल करने का सुझाव दिया। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा, सुप्रिया श्रीनेत ने भी सुझाव दिए।

बसपा प्रमुख ने कहा: जिस कांग्रेस ने बाबा साहेब का तिरस्कार किया, वह कभी दलित हितैषी नहीं हो सकती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का हमेशा तिरस्कार किया है, तो फिर वे एसएसी, एसटी व ओबीसी की हितैषी कैसे हो सकती हैं। पंजाब में दलित सीएम व राजस्थान में कुछ दलित मंत्री बना देना सिर्फ छलावा है।

बसपा प्रमुख ने रविवार शाम को ट्वीट किया कि कांग्रेस द्वारा पार्टी के गिरते जनाधार को रोकने व राजनीतिक स्वार्थ हेतु पंजाब में विधानसभा आमचुनाव से ठीक पहले दलित को सीएम बनाना तथा अब राजस्थान में कुछ एससी व एसटी मंत्री बनाकर उसको भाजपा द्वारा केन्द्रीय मंत्रिमण्डल विस्तार की तरह इनके हितैषी होने का ढिंढोरा पीटना शुद्ध छलावा है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ख़ासकर कांग्रेस पार्टी ने इनके मसीहा व संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आदर-सम्मान देना व भारतरत्न से सम्मानित करना तो दूर बल्कि हमेशा उनकी उपेक्षा व तिरस्कार किया है, तो फिर इन जैसी जातिवादी पार्टियां एससी व एसटी व ओबीसी की सच्ची हितैषी कभी कैसे हो सकती हैं?

अखिलेश बोले- मेरे चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी, जल्द ही गठबंधन की सीटों का एलान करेंगे
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी कि वह खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे। विभिन्न दलों से गठबंधन की बात हो गई है। जल्द ही सीटें भी तय कर दी जाएंगी। रालोद से गठबंधन है। जल्द ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव साथ होंगे। उनके साथ वालों का भी पूरा सम्मान होगा।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जा रही है और समाजवादी सरकार आएगी। जनता ने यह तय कर लिया है। मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में बने मंदिर का भी दर्शन करना चाहिए। भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने का काम करती है।

उसे फिर से से भारतीय इतिहास को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि महंगाई बेरोजगारी और किसानों की अनदेखी की वजह से जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कभी इतनी खराब नहीं रही जितनी आज है। पुलिस का उत्पीड़न बढ़ा है। कोई न्याय देने वाला नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदान और मतगणना के समय सतर्क एवं सजग रहने की सीख देते हुए कहा कि भाजपा चुनाव से पहले कुछ भी कर सकती है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकरनगर के सिद्धांत नहीं मानती है। वह सब कुछ बेचना चाहती है। लोगों का हक छीनना चाहती है। मुख्यमंत्री जिस जेल का इटावा में उद्घाटन करने जा रहे हैं, वह सपा सरकार का काम है। जेल को जोड़ने वाली सड़क की दशा खराब है। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में पर्यावरण सुधारने का वादा कर आए हैं, लेकिन यहां भाजपा के लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पेड़ कटवा रहे हैं।

दाम कम करके भ्रमित करने का प्रयास

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार डीजल- पेट्रोल के दाम कम करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। लंबे समय तक जनता को महंगे दर पर डीजल- पेट्रोल उपलब्ध कराए गए। पहले मनमानी तरीके से दाम बढ़ाए गए और अब दाम कम करने का नाटक किया जा रहा है। जनता इस चाल को समझ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में दलितों, पिछड़ों सहित सबको जोड़ने का काम हुआ। हमारा विचार है कि सभी जातियों को सम्मान मिलना चाहिए।

चित्रगुप्त जयंती पर दी बधाई

सपा अध्यक्ष ने चित्रगुप्त जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त ही मनुष्यों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जयंती पर कलम दवात की पूजा का भी विधान है। पिछली समाजवादी सरकार में भगवान चित्रगुत्र की जयंती पर घोषित अवकाश को भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया है। भाजपा सरकार का निर्णय रागद्वेष से प्रभावित है। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में चित्रगुप्त जयंती के पावन पर्व पर भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

पूर्व सांसद कादिर राणा , बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने थामा सपा का हाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से पलायन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर.एस. कुशवाहा रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बसपा के पूर्व सांसद कादिर राणा भी रविवार को पार्टी में शामिल हुए।

बसपा के दो वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा और राम अचल राजभर, जिन्हें इस साल जून में मायावती ने निष्कासित कर दिया था, वो भी इस महीने के अंत में अंबेडकर नगर में एक रैली में सपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

बसपा पिछले साल राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी से सात विधायकों को पहले ही खो चुकी है, जब पार्टी ने अपने उम्मीदवार को निर्वाचित करने के लिए भाजपा से समर्थन लिया था।

पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी, जेल में बंद डॉन के भाई और विधायक मुख्तार अंसारी पहले ही सपा में शामिल हो चुके हैं और संकेत है कि मुख्तार और उनके बड़े भाई अजफल अंसारी, जो वर्तमान में बसपा के सांसद हैं, भी उनका अनुसरण करेंगे।