लखनऊ में एसटीएफ ने दबोचा – Kanchan Ujala – Online News Portal

260 कछुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने लखनऊ से दबोचा
लखनऊ। वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रभागीय वन अधिकारी, अवध वन प्रभाग के मुताबिक इंदिरा नगर में मुंशी पुलिया के पास से तीनों को पकड़ा गया है। इनके पास से 260 प्रतिबंधित कछुए बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

एसटीएफ की टीम ने रविवार दोपहर में डीएफओ को फोन कर तस्करों के बारे में जानकारी दी थी। वन विभाग की टीम ने मुंशी पुलिया चौराहे के पास घेराबंदी की और मलिहाबाद निवासी रवि‍ंद्र कुमार, काकोरी के सौरभ कश्यप और सुलतानुपर के अरमान अहमद को दबोच लिया। रवि‍ंद्र और सौरभ वहां अरमान का इंतजार कर रहे थे। अरमान एक गाड़ी से वहां बैग लेकर पहुंचा था। तीनों तलाशी ली गई तो सौरभ और रवि‍ंद्र के पास से 100 कछुए बरामद किए गए। वहीं, अरमान के पास से 160 कछुए मिले।

तीनों को कुकरैल रेंज कार्यालय ले जाकर पूछताछ की गई। वहां अरमान ने बताया कि वह बहराइच से ये कछुए लाया था। हालांकि उसने बहराइच में किससे कछुए खरीदे थे, इसके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सका। वहीं, रवि‍ंद्र और सौरभ ने बताया कि दोनों ने 100 कछुए काफी समय पहले एकत्र किए थे, जिन्हें अब बेचने की फिराक में थे। इससे पहले भी एसटीएफ ने कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्कर बहराइच व नेपाल के रास्ते तस्करी करते हैं। इसके बाद कछुओं को दूसरे राज्यों में बेचते हैं।

एसटीएफ ने खून तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश : असिस्टेंट प्रोफेसर सहित दो को दबोचा, 100 यूनिट खून बरामद
लखनऊ। एसटीएफ ने खून की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा बृहस्पतिवार को किया। इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों में एक मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। आरोपियों के पास से 100 यूनिट ब्लड, 21 ब्लड बैंक के फर्जी दस्तावेज, शिविर का बैनर सहित कई अहम दस्तावेज मिले हैं। एटीएफ की टीम गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी अमित कुमार नागर की टीम ने खून की तस्करी व मिलावट कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। एसटीएफ की टीम ने 2018 में अवैध तरीके से खून निकाल कर उसको सेलाइन वाटर की मिलावट कर दो गुना कर बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया था। इस गिरोह के पांच सदस्यों को मड़ियांव इलाके से दबोचा था। इसके बाद से टीम लगातार ऐसे गिरोहों पर निगरानी कर रही थी। बुधवार को दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों को आगरा एक्सप्रेस वे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों में डॉ. अभय प्रताप सिंह व अभिषेक पाठक शामिल है। डॉ. अभय प्रताप सिंह सरदार पटेल डेंटल कॉलेज रायबरेली रोड का रहने वाला है। वह वर्तमान में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर यूपी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल कॉलेज सैफई इटावा में तैनात है। वहीं अभिषेक पाठक सिद्घार्थनगर के जमुनी का रहने वाला है।

यह हुआ बरामद

एटीएफ ने आरोपियों के पास से 100 यूनिट पैक रेड ब्लड सेल्स (पीआरबीसी), 21 कूटरचित ब्लउ बैंकों के प्रपत्र, दो रक्तदान शिविर का बैनर, एक लग्जरी कार, एक यूपी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज सैफई का पहचानपत्र, 5 मोबाइल, 5 एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, एक डॉक्टर मेंबरशिप कार्ड, 23830 रुपये नकदी बरामद हुआ।

एजेंटों के माध्यम से करते थे कारोबार

एसटीएफ टीम के मुताबिक यह गिरोह बड़े पैमाने पर खून मिलावट व तस्करी का काम करता है। इसके लिए ब्लड बैंकों के कूटरचित पर्चे भी बनवा रखे हैं। एजेंटों के जरिए सांठगाठ कर जरूरतमंदों को अधिक कीमत पर खून उपलब्ध कराते हैं। गिरोह के  एजेंट राजधानी के निजी व सरकारी अस्पतालों में मौजूद हैं। जो  जरूरत में भटक रहे लोगों को मोटी रकम लेकर आसानी से खून उपलब्ध कराते हैं। कई निजी अस्पतालों के बारे में दोनों आरोपियों ने पूछताछ में जानकारी दी है। एसटीएफ जल्द ही इन अस्पतालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा। यह गिरोह मिलावटी खून की तस्करी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा से की जाती है। इन तीनों राज्यों से खून लाकर लखनऊ के अस्पतालों में आपूर्ति की जाती है।

केजीएमयू व एसजीपीजीआई से की है पढ़ाई

एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक गिरोह का मुख्य किरदार डॉ. अभय प्रताप सिंह है। वह सैफई के मेडिकल कॉलेज में बतौर सहायक प्रोफेसर तैनात है। अभय ने 2000 में केजीएमयू से एमबीबीएस, एसजीपीजीआई से 2007 में एमडी ट्रांसफ्यूजन मेडिसन का कोर्स किया है। इसके बाद 2010 में ओपी चौधरी ब्लड बैंक में एमओआईसी के पद पर तैनात है। वर्ष 2014 में चरक हास्पिटल के सलाहकार केपद पर, 2015 में नैती हास्पिटल मथुरा में सलाहकार के पद पर कार्यरत है। मैनपुरी व अमेठी के जगदीशपुर में सलाहकार के पद के लिए आवेदन किया है।

हरियाणा, राजस्थान व पंजाब से खून लाते समय दबोचे गये

एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक आरोपियों को जब पकड़ा गया था। वह उस वक्त राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में रक्तदान शिविरों में दिये गये खून को लेकर लखनऊ पहुंच रहे थे। आरोपियाें के पास से बरामद कार के  अंदर एक गत्ता मिला। जिसमें 45 यूनिट खून मिला। एसटीएफ ने इसे औषधि निरीक्षक को सुपुर्द कर दिया है। ताकि उसकी जांच कराई जा सके। अभय ने टीम को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। वैध खून का काम करने का दावा किया। संबंधित दस्तावेज अपने आवास से देने का वादा किया। इसके बाद टीम ने उसके घर भी गई। इसके अलावा गंगोत्री अपार्टमेंट और दूसरे आरोपी अभिषेक पाठक के सपना इंक्लेव में छापा डाला। जहां से अहम दस्तावेज मिले। जिससे यह साफ हो गया कि दोनों खून की तस्करी करने वाले गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। अभिषेक के कुबूलनामे के बाद पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली। जिसमें घरेलू प्रयोग में लाई जाने वाली फ्रिज के अंदर से 55 यूनिट खून बरामद हुआ।

नामी अस्पतालों में करते थे आपूर्ति

एसटीएफ के सामने आरोपियों ने कुबूल किया कि मिलावटी व तस्करी कर लाए गये खून को लखनऊ के कई नामी अस्पतालों में आपूर्ति करते थे। इमसें अवध हॉस्पिटल आलमबाग, वर्मा हॉस्पिटल काकोरी, काकोरी हॉस्पिटल, लखनऊ निदान ब्लड बैंक, बंथरा व मोहनलालगंज स्थित अस्पताल, सुषमा हॉस्पिटल के अलावा कई अन्य अस्पतालों के नाम शामिल हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों में कमल सत्तू, दाताराम, हरियाणा का लितुदा, केडी कमाल, डॉ. अजहर राव, दिल्ली के नीलेश सिंह, हरियाणा व दिल्ली में मदद करते हैं। लखनऊ में गिरोह के एजेंट का काम बृजेश निगम, सौरभ वर्मा, दीपू चौधरी, जावेद खान, धीरज तवंर शामिल हैं।

चार से छह हजार रुपये की दर से बेचते हैं खून

आरोपियों ने एसटीएफ के सामने कुबूल किया कि दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में रक्तदान का अधिक चलन है, जिससे वहां पर आसानी से खून उपलबध होता है। जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार से इलाज के लिए आने वाले लोगों को रक्तदान करने में परेशानी होती है। जिसके कारण ऐसे लोगों को खून की ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे ही लोगों को टारगेट करते हैं। उनसे एक यूनिट मिलावटी खून का 1200 रुपये में खरीदकर 4 से 6 हजार रुपये में देते हैं। स्लाइन वाटर मिलाकर खून को एक से दो यूनिट तैयार करते हैं। वहीं तस्करी के खून की वैधता बताने केलिए फर्जी तरीके से लगाए गये रक्तदान शिविर के आयोजन व उसकी फोटोग्राफी का प्रयोग करते हैं। आरोपियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, लोगों के जिंदगी से खिलवाड़ करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उत्तर प्रदेश: फर्जी शिक्षकों का डेटा निकालकर करता था ब्लैकमेल, एसटीएफ ने दबोचा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र से फर्जी शिक्षकों से वसूली करने वाले एक जालसाज समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रमोद कुमार सिंह उर्फ यदुनन्दन यादव बाराबंकी में एक फर्जी शिक्षक है तथा मानव सम्पदा पोर्टल की वेबसाइट का दुरूपयोग कर गैंग के सदस्यों के साथ धांधली कर लोगों से पैसा इकट्ठा कर रहा है, आज अपने गैंग के सदस्य के साथ एक फर्जी टीचर से वेव सिनेमा स्थित पराग बूथ उपरोक्त के पास आयेगा।

मुखबिर की सूचना पर STF की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जालसाज ने पूछताछ पर बताया कि वह प्रमोद कुमार सिंह के नाम से प्राथमिक विद्यालय, ककराहा ब्लाक बन्नी कोडर, बाराबंकी में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा है। वह इससे पहले भी फर्जी एसटी का प्रमाण पत्र बनवा कर सीआरपीएफ में वर्ष 2000 में भर्ती हुआ था, इस आरोप में वह 2007 में जेल भी गया था।

ऐसे करता था जालसाजी

जालसाज ने बताया कि उसकी पत्नी अर्चना पाण्डेय के नाम से उच्च प्राथमिक विद्यालय, गदिया बाराबंकी में अध्यापक के पद पर नौकरी कर रही है। उसके द्वारा वह मानव सम्पदा पोटर्ल से पब्लिक विन्डों में दी गई सूची के आधार का इस्तेमाल करके यह जानकारी प्राप्त कर लेता था कि कौन फर्जी अध्यापक है और उनसे वसूली करता था। वह ऐसे अध्यापकों के शैक्षिक दस्तावेजोें का अध्ययन कर लेता था, जिससे पता चल जाता था कि कूटरचित शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर चयनित होकर नौकरी कर रहे हैं। जिन शिक्षकों का मोबाइल नम्बर नहीं मिलता था, तब उनसे संपर्क करने के लिये उनके जिले के पोटर्ल से ग्राम प्रधान के नम्बर पर संपर्क कर शिक्षक का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लेता था, फिर उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पकर् कर बताता था कि मैं मानव संपदा पोटर्ल का अधिकारी बोल रहा हूं।

इसी क्रम मेें उसने फर्जी शिक्षक आशीष कुमार सिंह पैसा लेकर बुलाया था, जिसका वास्तविक नाम प्रमोद कुमार यादव है तथा वह प्राथमिक विद्यालय खोरी पट्टी, बढ़हलगंज गोरखपुर में नौकरी कर रहा है। यदुनन्दन की गाड़ी से बरामद कागजात के बारे में पूछताछ पर बताया कि यह सभी फर्जी अध्यापक हैं। यह सारे कागजात उसने मानव सम्पदा पोटर्ल के माध्यम से निकाले हैं। इनमें से कुछ फर्जी अध्यापकों से पैसा वसूल चुका है एवं कुछ से पैसा वसूलना बाकी था। गिरफ्तार अभियुक्त सत्यपाल यादव ने पूछताछ पर बताया कि वह यदुनन्दन यादव का भाई है और इस फर्जीवाड़े में वह ही शिक्षकों को फोन करके यदुनन्दन को मानव सम्पदा विभाग का अधिकारी बताते हुए बात कराता है। जब कोई फर्जी शिक्षक मिलने आता है तो वह यदुनन्दन का ड्राइवर या स्टाफ बन कर मिलता हूँ।

बड़े अधिकारी के शामिल होने की थी आशंका

शुरू में एसटीएफ को लगा कि इस मामले में विभाग का कोई बड़ा अधिकारी शामिल है, जो फर्जी शिक्षकों से यदुनंदन के जरिए वसूली कर रहा है। लेकिन, यदुनंदन ने पूछताछ में बताया कि वेबसाइट में किस तरह से फर्जी शिक्षकों का ब्योरा मिल रहा है।

इस तरह शुरू हुई उगाही

आरोपी ने बताया कि वेबसाइट से उसे एक या दो नाम मिले, जिसके बाद उसने उन लोगों को वसूली के लिए बुलाया। वे लोग कम रकम में अपना पिंड छुड़ाने के लिए उसे दो से तीन फर्जी शिक्षकों का नाम बता देते थे। फिर यदुनंदन उन लोगों को बुलाकर वसूली करता था। इसके बाद उसे उनसे कुछ और फर्जी शिक्षकों के नाम मिल जाते थे।

कार्रवाई के लिए लिख रहे पत्र

यदुनंदन के पास से मिली सूची में शामिल ज्यादातर शिक्षक गोरखपुर, बाराबंकी, जौनपुर, कौशांबी, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, श्रावस्ती, सीतापुर में तैनात हैं। एसटीएफ और विभूतिखंड पुलिस इन शिक्षकों के बारे में जानकारियां जुटा रही है। यदुनंदन ने बताया कि जिसने उसकी और पत्नी की बाराबंकी में फर्जी तरीके से नौकरी लगवाई थी, उसकी अब मौत हो चुकी है। एसटीएफ को यदुनंदन से कई और फर्जी शिक्षकों का पता चला है। एसटीएफ इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों को पत्र लिख रही है।