यूपी राजनीति – Kanchan Ujala – Online News Portal

यूपी मंत्री सुरेश खन्ना बोले..सपा सरकार में न बेड थे, न डॉक्टर और न ही एम्बुलेंस
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया पर प्रदेश को गर्त में ढकेलने वाला बताया है। शनिवार को जारी बयान में कहा कि एक वह भी दौर था जब सपा सरकार के दौरान लोग अस्पताल के दरवाजे पर दम तोड़ देते हैं। न बेड थे, न डॉक्टर और न ही एम्बुलेंस।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को न कुछ दिखाई देता है, न कुछ सुनाई देता है। उनके जानने और समझने की हास्यास्पद क्षमता जगजाहिर हो चुकी है। बिना जाने समझे कुछ भी बोलने वाले अखिलेश रोज का अखबार भी पढ़ रहे होते तो उनको सरकार के कामों की जानकारी जरूर होती। योगी सरकार ने केन्द्र के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जिसकी चर्चा देश में ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है।

खन्ना ने कहा कि जिस योगी सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ डब्ल्यूएचओ समेत पूरी दुनिया कर रही है। अखिलेश उस पर सवाल खड़े करने की कोशिश कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि झूठे, बेबुनियाद और हास्यास्पद बयानबाजी की बजाय अखिलेश बाहर निकलकर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को देखते तो शायद कुछ जानकारी बढ़ती।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने कोरोना काल में 80 हजार से ज्यादा नए बेड अस्पतालों में बढ़ाए हैं। 72 नए ऑक्सीजन प्लांट शुरू करवाए हैं। प्रदेश में 30 नए मेडिकल कॉलेज, हर जिले में पीकू के 100 बेड के इंतजाम के साथ प्रदेश भर के सीएचसी और पीएचसी का कायाकल्प किया है। प्रदेश भर के अस्पतालों को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की अत्याधुनिक सुविधओं से लैस किया है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों को अतिरिक्त सुविधाएं और भत्ते देकर उनको और बेहतर करने के लिये प्रोत्साहित किया है।

बिना चर्चा के 27 विधेयक स्वीकृत कराना लोकतंत्र के लिए काला दिन और संविधान की हत्या: अजय कुमार लल्लू
लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एकबार फ़िर सरकार पर निशाना साधा है। लल्लू ने सरकार द्वारा विधानसभा में 27 विधेयक लाने और बिना चर्चा के ही स्वीकृत कराने को लोकतंत्र के लिए काला दिन और संविधान की हत्या करार दिया है। उन्होने कहा कि यूपी की तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान योगी सरकार ने दो दिन तो कण्डोलेन्स और एक दिन में 2 घण्टे में ही सदन को समाप्त कर दिया।

कांग्रेस ने सरकारी इंतजाम पर उठाया सवाल

यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यूपी सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि पूरा प्रदेश कोरोना महामारी के संकट को झेल रहा है। दो-दो मंत्रियों की इस गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गयी। बाढ़ की विभीषिका को पूरा प्रदेश झेल रहा है। बंधों की सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। व्यापक जन-धन की हानि हो रही है। कानून- व्यवस्था प्रदेश सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। महिलाओं की अस्मत सुरक्षित नहीं है। फिरौती, हत्या और बलात्कार योगी सरकार में इस प्रदेश की पहचान बन गया है।

अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला- लल्लू

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस तरह यह सरकार राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते विपक्षी दलों की आलोचना कर रही है। तमाम पत्रकारों को, डाॅ0 कफील खान जैसे समाजसेवी तथा तमाम राजनीतिक लेागों पर फर्जी मुकदमा लादकर जेल भेजने का काम कर रही है, यह सरासर अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही है।

बेरोज़गारी पर भी किया सवाल

उन्होने कहा कि गन्ना किसानों के बकाये गन्ने मूल्य का भुगतान नहीं हुआ। बुन्देलखण्ड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती में एमआरसी लागू करके दलित, पिछड़ों के अधिकार को छीनने का काम योगी सरकार कर रही है। नौजवानों के सामने रोजगार का संकट है। बेरोजगारी दर इस कदर बढ़ी है कि इस सरकार में 45 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही अजय कुमार लल्लू ने कहा कि डीएचएफएल घोटाला, पंचायती राज ग्रान्ट घोटाला, सहकारिता घोटाला, बिजली के मीटर का घोटाला, यूरिया की कालाबाजारी आदि इन तमाम विषयों पर हम सदन में चर्चा करना चाहते थे, पर इस सरकार ने 2 घंटे सदन को चलाकर बन्द कर दिया। यह यूपी की 23 करोड़ जनता की जनभावनाओं की आशा और आकांक्षा के खिलाफ है। सरकार ने यूपी के तमाम विषयों, मुद्दों से मुंहमोड़ तानाशाही की सारी सीमाओं को पार दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इन मुद्दों को लेकर विधानसभा के अंदर धरना दिया और विधानसभा के बाहर भी धरना दिया। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन विषयों, मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।