आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश – Kanchan Ujala – Online News Portal

महंत नरेंद्र गिरि मृत्यु मामले पर आप की CBI जांच की मांग
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है।

आप के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में ना आम आदमी सुरक्षित है और ना ही साधु-संत। महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। गौरतलब है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि सोमवार शाम अपने मठ बाघंबरी गद्दी में फंदे से लटके पाए गए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरि को उनके अनुयायिओं ने दरवाजा तोड़ कर फंदे से उतारा। मौके पर एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महंत के अपने शिष्य आनंद गिरि की प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही गई है।

यूपी चुनाव : अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे
उत्तर प्रदेश। 18वीं विधानसभा का चुनाव 2022 में होने वाला है। सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी राजनीतिक दल वोटरों से लुभावनी वादें कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनने पर सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और 38 लाख परिवारों पर बकाया बिजली का बिल माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में बिजली बनाई जाती है, यहां दिल्ली से ज्यादा संभावनाएं हैं।

38 लाख परिवारों के बिल माफ… 24 घंटे बिजली की आपूर्ति

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। इसके अलावा सरकार छोटी-बड़ी सभी तरह की जोत वाले किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली के मनमाने बिल से परेशान प्रदेश के 38 लाख परिवारों के बिल माफ कर दिए जाएंगे और राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

आम आदमी ने बिजली के महंगे बिल देखकर आत्महत्या कर ली

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने बिजली इतनी महंगी कर दी है कि बिजली का बिल भरना बहुत मुश्किल हो रहा है। ‘‘सरकार कहती है कि या तो बिजली का बिल भरो नहीं तो उन्हें अपराधी माना जाएगा। ” उन्होंने दावा किया ‘‘ उत्तर प्रदेश में सैकड़ों ऐसे मामले हैं जहां आम आदमी ने बिजली के महंगे बिल देखकर आत्महत्या कर ली है। अलीगढ़ में रामजी लाल नामक किसान ने बिजली का बिल नहीं भर पाने की वजह से आत्महत्या कर ली। एटा में 17 साल की लड़की ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली कि बिजली विभाग ने उसके पिता के नाम गलत बिल भेज दिया था जिसे न चुका पाने के कारण उसे अपराधी करार दे दिया गया था।”

अरविंद केजरीवाल की गारंटी…सरकार बनते ही बिलों को फाड़ कर फेंक दीजिएगा

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा “पूरे उत्तर प्रदेश में 38 लाख परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में सरकार ने महंगे बिजली के बिल भेज रखे हैं और सरकार उन्हें अपराधी मान रही है। मैं उन लोगों को कहना चाहता हूं कि आप आम आदमी पार्टी का समर्थन करिए और विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनवाइये। सरकार बनते ही उन बिलों को फाड़ कर फेंक दीजिएगा। सब के बकाया बिल माफ कर दिए जाएंगे। यह अरविंद केजरीवाल की गारंटी है।”

’21वीं सदी के भारत में बिजली लक्जरी नहीं मूल अधिकार’

सिसोदिया ने कहा, केजरीवाल का मानना है कि 21वीं सदी के भारत में बिजली लक्जरी नहीं मूल अधिकार की चीज है, जिसे हर नागरिक को उपलब्ध कराना हर सरकार की जिम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि केजरीवाल जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। ‘‘300 यूनिट मुफ्त बिजली देने समेत जो भी घोषणाएं की गई हैं वे ऐतिहासिक हैं। ” आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि जब समय आएगा, तब पार्टी इस बारे में निर्णय लेकर बताएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है।

योगी सरकार पर बरसे आप सांसद, कहा- नमामि गंगे योजना सिर्फ हिंदुओं के वोट हासिल करने का जरिया
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नमामि गंगे योजना में हजारों करोड़ों की बंदरबांट होने का आरोप लगाया है। पर्यावरण दिवस के मौके पर आप सांसद ने आम आदमी पार्टी द्वारा गंगा की अविरलता के लिए जल्द व्यापक आंदोलन छेड़ने की बात कही। वहां नमामि गंगे योजना में हजारों करोड़ की बंदरबांट की गई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गंगा को स्वच्छ बनाने के बड़े-बड़े दावे किए नमामि गंगे योजना का 28 हजार करोड़ के बजट आया। इस योजना को पूरा करने के लिए नवंबर 2020 का समय निर्धारित था।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने 28 हजार करोड़ में से मात्र 8000 करोड़ रुपए ही खर्च किए। गंगा में गंदे नाले गिर रहे हैं, साफ सफाई पर काम नहीं किया जा रहा है। नमामि गंगे की एक मीटिंग 43 लाख रुपए उड़ा दिए गए। वहीं गंगा नदी के बीचो बीच में गंगा मैया का सीना चीरकर वहां पर 30 मीटर गहरी नहर बनाई जा रही है। कुछ दिन पहले जहा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां सेल्फी ले रहे थे वहां गंदगी बह रही है। 32 नाले काशी में बहकर गंगा नदी को प्रदूषित कर रहे हैं। कानपुर में गंगा के अंदर तमाम नाले गंगा में गिरते मिले। जहां वरुणा और गंगा का मिलन होता है उस स्थान पर प्रदूषण बेकाबू है।

उत्तर प्रदेश के प्रदूषण बोर्ड ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में बताया है कि गंगा का पानी पीने योग्य नहीं है। यह सीएम योगी के राज में उनका प्रदूषण बोर्ड हाई कोर्ट के अंदर खुद कह रहा है कि गंगा का पानी पीने योग्य नहीं है तो नमामि गंगे योजना का क्या हुआ, नमामि गंगे योजना दिखावा मात्र है। नमामि गंगे योजना हिंदुओं के वोट हासिल करने के लिए है। बड़े-बड़े प्रचार करने के लिए, नमामि गंगे योजना सिर्फ कमाई का एक जरिया बनाया गया है।

उन्होंने मांग की है 28 हजार करोड़ में से जो 8000 खर्च हुए हैं एक श्वेत पत्र लाकर योगी सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। यह मुद्दा देश के करोड़ों लोगों से जुड़ा हुआ है। यह मुद्दा देश की आस्था से जुड़ा हुआ है। योगी सरकार को बताना चाहिए कि गंगा सफाई के नाम पर क्या-क्या किया है और आज तक नाले गंगा में कैसे बह रहे हैं ? इसका जवाब और स्पष्टीकरण सरकार को देना चाहिए और गंगा के जो बीचोबीच में  30 मीटर नहर बनाई जा रही है, जिसका व्यवसायीकरण किया जाएगा, इसको रोका नहीं गया तो काशी के घाट को गंगा मैया छोड़ देंगी।इस नहर को बनाने का काम तुरंत बंद करना चाहिए। यह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। इस पर सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी गंगा की सफाई के लिए एक व्यापक आंदोलन करेगी।