निर्माणाधीन मकान की छत ढही, एक की मौत-दो घायल

कंचन उजाला लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर पांच में रविवार शाम एक मकान के दूसरे तल पर छत ढलाई का काम चल रहा था। इस बीच एकाएक शटरिंग टूटने से तीन मजदूर नीचे गिरे और मलबे में दब गए। साथी मजदूरों ने उन्हें निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, मड़ियांव के डुडौली में रहने वाले 42 वर्षीय विवेकानंद मिश्रा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत नाजुक देख उन्हें भर्ती कर लिया।  सेक्टर पांच गोमतीनगर विस्तार में एक मकान के दूसरे छत पर छत ढलाई का काम चल रहा था। मजदूर गिट्टी और सीमेंट का मसाला डाल रहे थे। इस बीच एकाएक शटरिंग टूट गई और विवेकानंद मिश्रा, सीतापुर के रहने वाले पेशकार और छत्तीसगढ़ के राजा नीचे गिरे और मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने मजदूरों की मदद से मलबे में दबे हुए लोगों को निकाला। पुलिस की मदद से लोहिया लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने विवेकानंद मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पेशकार और राजा की हालत नाजुक देख उन्हें भर्ती कर लिया। इंंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक मजदूरों के पक्ष से कोई तहरीर नहीं आयी है। जो भी तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एक की मौत-दो घायललखनऊ उत्तर प्रदेशलखनऊ में निर्माणाधीन मकान की छत ढही
Comments (0)
Add Comment